दस लोगों ने किया रक्तदान, 51 क्षय रोगियों को बांटी पोषण सामग्री
फतेहपुर, मो शमशाद । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया, वहीं जिला अस्पताल के रक्तकेंद्र में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने सेवा और मानवता का अनूठा संदेश दिया। रक्त की कमी को देखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व एवं चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
![]() |
| क्षय रोगी को पोषण किट देते एसपी अभिमन्यु मांगलिक व साथ में रेडक्रास चेयरमैन। |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर में कुल दस लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दिया, जबकि 25 लोगों ने भविष्य में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में रोहित कुमार, संदीप सैनी, डॉ. विक्रांत विकल त्रिपाठी, सागर, अब्दुल्ला मसूद और संतोष कुमार ने पहली बार रक्तदान किया। वहीं अरविंद कुमार, रेडक्रॉस संरक्षक महेंद्र शुक्ल तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक शुक्ल ने भी मानवता के हित में रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार, सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, गोरेलाल, प्रेमचंद्र मौर्य, जिला अस्पताल रक्तकेंद्र के विभागाध्यक्ष डॉ. वरदवर्धन बिसेन, रक्तकेंद्र चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह, अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, दिव्या वर्मा, दीपाली वर्मा, गोपाल द्विवेदी, अखिलेश कुमार, ज्ञानेंद्र, गोविंद प्रसाद, नरेंद्र सिंह, कमला प्रसाद, अजय कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment