बच्चों ने शिक्षकों को दिए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2026

बच्चों ने शिक्षकों को दिए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पहल की गई। विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों को पौधे भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण के साथ पेड़ों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षकों को पौधे देकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कम उम्र से ही विद्यार्थियों में प्रकृति और पेड़ों के प्रति लगाव विकसित करना जरूरी है। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम

कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।

भूमिका निभाते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध वायु मिलती है और पर्यावरण का संतुलन भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में कम से कम एक पेड़ जरूर होना चाहिए। पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में हरियाली बढ़ाने और पौधों के संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर शिक्षक दिनेश मौर्य, रामावतार, जगदीश और आकाश, प्रदुम्न बाजपेई, हनी, आर्यन यादव, शमीम समेत विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages