खागा व्यापार मंडल ने माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर किया सम्मानित
खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में पहली यूनिवर्सिटी लाने पर रविवार को खागा व्यापार मंडल की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू को सम्मानित किया गया। नई बाजार स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि जिले में यूनिवर्सिटी की स्थापना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में
![]() |
| जिला पंचायत अध्यक्ष का सवगत करते व्यापारी। |
भाजपा विजयीपुर मंडल अध्यक्ष एवं टेसाही बुजुर्ग ग्राम प्रधान प्रीती सिंह भी मौजूद रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने सम्मान के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, युवा महामंत्री अरुण मोदनवाल उर्फ राजू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि, उपाध्यक्ष डा. आरसी राय, गगन अग्रवाल, बबलू केशरवानी, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, संरक्षक अब्दुल हफीज, महामंत्री दिनेश सिंह राजपूत, मंत्री शमीम अहमद, इशरत भाई, समाजसेवी संजीत सिंह और जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment