ननिहाल आए मासूम बच्चे की नहर में डूबने से दर्दनाक हुई मौत, रक्षाबंधन पर आया था बच्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 30, 2026

ननिहाल आए मासूम बच्चे की नहर में डूबने से दर्दनाक हुई मौत, रक्षाबंधन पर आया था बच्चा

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बिसंडा थाना क्षेत्र के अकौना गांव में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ननिहाल आए एक 6 वर्षीय मासूम की नहर के पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़  गई है। हमीरपुर जिले के अकौना गांव निवासी बलवान राजपूत की पत्नी निशा राजपूत अपने 6 वर्षीय पुत्र आकाश के साथ 25 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके अकौना थाना बिसंडा, तहसील बबेरू आई हुई थी। 29 अगस्त को शाम के समय बालक आकाश अपने हमउम्र साथियों के साथ घर के पास खेल रहा था। अचानक


तेज बारिश शुरू होने पर जब बच्चे भागकर घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में पैर फिसलने से आकाश पास की नहर में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तुरंत नहर की तरफ दौड़े और पानी में उतरकर खोजबीन शुरू कर दी। लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सको ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनसेवक व समाजसेवी पीसी पटेल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके पश्चात समाजसेवी महेश मास्टर साहब के निजी चार पहिया वाहन की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भिजवाया गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ननिहाल गांव अकौना वापस लाया गया। इस दुखद घड़ी में समाजसेवियों द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages