मूसलाधार बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 30, 2026

मूसलाधार बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

बबेरू /बांदा, के एस दुबे । शनिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से बबेरू कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिली है। भारी बारिश के चलते जमुनिया पुरवा, कोरारी डेरा, गौतम बुद्ध नगर और अंबेडकर नगर में गंभीर जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुस जाने के कारण ग्रामीण पूरी रात पानी निकालते नजर आए। इसके साथ ही जमुनिया पुरवा में शंकर, चुन्नू, राजेश, रामबाबू कोशिश, ललित और फूलचंद सहित करीब एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान बारिश के चलते गिर गए प्रशासन की ओर से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और कोई सुध न लिए जाने से ग्रामीणों का आक्रोश रविवार सुबह फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर औगासी रोड पर जाम लगा दिया, चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार मनोहर


सिंह, नायब तहसीलदार कुमार गौरव और ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव पूजा सिंह महिला पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।  अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली, जिसमें ग्रामीणों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग पर जोर दिया।   प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन और पंपिंग सेट मंगवाकर पानी की निकासी का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी सचिव पूजा सिंह ने बताया कि खाते बंद होने के कारण उन्हें कार्य करने में कुछ दिक्कतें जरूर आ रही हैं, फिर भी जल निकासी के लिए तत्काल व्यवस्था की जा रही है। सदर लेखपाल राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जल निकासी की समस्या गंभीर है, क्योंकि ग्रामीण और नगर पंचायत दोनों क्षेत्रों का पानी इसी तरफ से निकलता है। प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कराए जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई है और प्रभावित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाया गया है।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages