फतेहपुर, मो शमशाद । श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को पीएसीएफ की ओर से दर क्लब भवन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन की शुरुआत हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, आमजन और मोहल्लेवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
![]() |
| भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। |
भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और इसके बाद श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। श्रावण मास में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के चलते पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय नजर आया। आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए धार्मिक सौहार्द और सेवा भावना का परिचय दिया। पीएसीएफ के इस आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर आरएम प्रयागराज बृजेश कुमार, धीरेंद्र, मंगल, राजबहादुर, आनंद सहित पीएसीएफ के अन्य कर्मचारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment