एक साथ बड़े पैमाने पर कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जिले की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थाना कल्यानपुर में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मौर्या को असनी चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि 12 दरोगाओं को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एक साथ 12 दरोगाओं को लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
![]() |
| पुलिस अधीक्षक कार्यालय। |
एसपी की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मौर्या अब थाना हुसैनगंज की असनी चौकी की कमान संभालेंगे। वह इससे पहले थाना कल्यानपुर में तैनात थे। वहीं उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाठक प्रभारी चौकी लखनऊ बाईपास से पुलिस लाइन भेजे गए हैं। इसी तरह विजय बहादुर प्रभारी चौकी सदर अस्पताल से पुलिस लाइन, ईश्वरचन्द्र प्रभारी चौकी रेड़इया से पुलिस लाइन, थाना हुसैनगंज में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक बुद्धिमान सिंह और उपनिरीक्षक उमेश दत्त त्रिपाठी को भी पुलिस लाइन, नारद भारती को थाना खागा, द्विजविजय सिंह को थाना खखरेरू और वरिष्ठ उपनिरीक्षक इन्द्रपाल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना किशनपुर से हटाकर पुलिस लाइन, संजीव कटारिया को थाना सुल्तानपुर घोष, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिनाथ सिंह को थाना गाजीपुर, धीरज कुमार जायसवाल को प्रभारी चौकी सरकंडी, थाना असोथर और विकास कन्नौजिया को थाना जहानाबाद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी के इस फैसले में सबसे खास बात यह रही कि एक साथ बारह दरोगाओं को थानों और चौकियों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, वहीं एक दरोगा को महत्वपूर्ण चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अचानक हुए इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि एसपी अभिमन्यु मांगलिक पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा थानों-चौकियों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आने वाले दिनों में भी तैनाती स्तर पर और बदलाव कर सकते हैं।


No comments:
Post a Comment