झांसी में 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 2, 2026

झांसी में 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झांसी। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में झांसी नगर के 33, रानी महल स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में भगवान श्री झूलेलाल जी का 28वां चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल की आरती, भजन-संध्या और धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान श्री झूलेलाल जी का संदेश


समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करने का है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झांसी की पहचान हमेशा आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रही है। ऐसे आयोजन इसी भावना को और मजबूत करते हैं।


आयोजकों के अनुसार महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 1 सितंबर को चालीहा साहिब पाठ का भोग साहिब के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद श्रद्धालु पवित्र बेतवा नदी, ओरछा धाम में चालीहा साहिब की ज्योति विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों, झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। अतः इस अवसर पर अध्यक्ष हरीश हासानी अध्यक्ष, आकाश खियानी मुख्य संरक्षक, चंद्र प्रकाश नैनवानी मुख्य सचिव, जय किशन फबयानी संरक्षक, राम अहूजा, वासुदेव वाधवा, अशोक जैसवानी, सचिन मूलचंद गंगवानी, अमित कुमार गोदबानी, कोषाध्यक्ष अनिल मखीजा, उपाध्यक्ष महेश पवनी, बसंत रंगलानी, राजकुमार बसरानी, घनश्याम दास, प्रमुख सलाहकार ठाकुर नेनवानी, सह-कोषाध्यक्ष नितेश रंगलानी, मीडिया प्रभारी  दिनेश कोडवानी, ऑडिटर सी ए प्रतीक मेघानी, जतिन बचवानी, धर्मेंद्र खटीक, मोहित लक्षकार, राकेश सिद्धांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages