भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा 4 सितंबर को, तैयारियां पूरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 2, 2026

भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा 4 सितंबर को, तैयारियां पूरी

उत्तर प्रदेश, उन्नाव । विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन 4 सितंबर, शुक्रवार को किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा की शुरुआत विधायक चौधरी खजान सिंह द्वार से होगी, जो शहर के छोटा चौराहा सहित निर्धारित मार्ग से होकर निकाली जाएगी। शोभायात्रा का नेतृत्व श्री लकी यादव करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।


शोभायात्रा की तैयारियों, मार्ग और व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए चौधरी खजान सिंह द्वार स्थित आवास, निकट लोक नगर, उन्नाव में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और शोभायात्रा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी मीडिया के सामने रखी। आयोजकों ने जिले के सभी पत्रकारों, संवाददाताओं एवं छायाकारों से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा को समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों में प्रमुखता से कवरेज देने की अपील की। आयोजकों का कहना है कि शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages