बांदा, के एस दुबे । थाना नरैनी पुलिस ने बिजली के तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 05 बंडल एल्युमीनियम तार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी माजिद पुत्र शाबिर निवासी ग्राम कल्हरा ने अपने साथी रामकृपाल उर्फ कृपाली के साथ नरैनी क्षेत्र से
2 और कोतवाली देहात क्षेत्र से 3 बंडल तार चोरी किए थे। आरोपी को पिपरहरी गेट के पास अतर्रा-नरैनी मार्ग से गिरफ्तार किया गया। मामले में दूसरा आरोपी रामकृपाल उर्फ कृपाली फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।


No comments:
Post a Comment