फाइनल मुकाबले में स्टेडियम बांदा ने भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा का दब दबा रहा
बांदा, के एस दुबे । बांदा मिनी ओलंपिक के प्रथम चरण के तहत आयोजित सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम बांदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम बांदा ने भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा को कड़े संघर्ष के बाद 25-21, 24-26 और 25-22 से पराजित किया।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श राय के शानदार स्मैश स्टेडियम बांदा की जीत में निर्णायक साबित हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक डा. शिवराज एवं डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा ने किया। सेमीफाइनल में स्टेडियम बांदा ने
स्वराज क्लब को तथा भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने स्टेडियम ओल्ड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। मिनी ओलंपिक के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले मुकाबले में स्टेडियम बांदा ने जेएन योद्धा को हराया। वहीं भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में शतरंज प्रतियोगिता का भी आगाज हुआ, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment