सीएसए में होगा तीन दिवसीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 28, 2026

सीएसए में होगा तीन दिवसीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में 15 से 17 अक्तूबर को तीन दिवसीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का  आयोजन विश्वविद्यालय के मुख्य भवन के परिसर में किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।  समीक्षा बैठक में  इस वर्ष स्टॉल की संख्या को बढाये जाने का निर्णय लिया गया।  निदेशक प्रसार डॉ. वी के त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय किसान मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा  उत्तर भारत के 7 राज्यों से 25 से तीस हजार किसान मेले में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस साल 200 स्टॉल लगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय के  डॉ. खलील खान ने बताया कि किसान मेले में


किसानों को औषधीय गुणों, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज सहित अन्य विषयों के बारे में जागरूक करने के साथ किसानों एवं कृषि उद्यमियों के प्रश्नों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएसए द्वारा संचालित 15 कृषि विज्ञान केंद्रों, आईसीएआर संस्थानों, सरकारी संस्थाओं,एफपीओ एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा आधुनिक तकनीकों से तैयार की गई फल,सब्जी, धान, गेहूं,दलहन एवं तिलहन की उन्नत फसलों एवं बीजों तथा तकनीकियों का किसान अवलोकन कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages