कानपुर, प्रदीप शर्मा - गांधी जयंती के अवसर पर 23 सितंबर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक गांधी जयंती सेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत दामोदर नगर स्थित एक वृद्धाश्रम में सेवा अभियान का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को मिठाई, फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। कुलपति के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के बीच प्रसन्नता, अपनत्व एवं आत्मीयता की भावना को बढ़ावा देना तथा करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को पुनः रेखांकित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को अपने बुजुर्गों की देखभाल करने, उनका सम्मान करने तथा उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने के महत्व का स्मरण
कराया। इस अवसर पर डॉ. विवेक सचान, मयंक मिश्रा एवं सोमिल सिंह उपस्थित रहे और उन्होंने भी वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सेवा एवं आत्मीयता का भाव व्यक्त किया। यह पहल गांधीवादी मूल्यों के प्रति एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि के रूप में रही तथा समाज में सेवा, संवेदना एवं मानवता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।


No comments:
Post a Comment