अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर यादव महासभा ने बनाई रणनीति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 26, 2026

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर यादव महासभा ने बनाई रणनीति

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने मीडिया प्रभारी से की मुलाकात

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश यूथ प्रभारी चौधरी राजेश यादव शहर पहुंचे, जहां उन्होंने यादव महासभा के मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव से मुलाकात कर संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान चौधरी राजेश यादव ने धीर सिंह यादव के संगठन के प्रति सक्रिय योगदान और मीडिया के माध्यम से महासभा की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से सामने रखने की सराहना की। चौधरी राजेश यादव ने बताया कि महासभा की ओर से हर वर्ष देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में नवंबर माह में शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी से चर्चा करते प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव।

कार्यक्रम की तारीख और स्थान महासभा के पदाधिकारियों की बैठक में तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में शहीद परिवारों को सम्मानित करने के साथ युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा। यादव समाज के अनेक वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। ऐसे में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को महासभा आगे भी प्रमुखता से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन समाज की एकजुटता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव ने आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक सुझाव दिए और संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages