गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक से मारपीट, घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 11, 2026

गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक से मारपीट, घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो लोगों द्वारा युवक के साथ मारपीट करने और घर में घुसकर उसकी मां के साथ भी मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जसपुरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तरोड़ा गांव निवासी अमित पुत्र मथुरा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे गांव के आनंद सिंह पुत्र छेद्दू सिंह और रामकेशन पुत्र रमेशचंद्र तिवारी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे ललकारा। विरोध करने पर दोनों ने एकजुट होकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।


शोर सुनकर उसकी मां विजयकुमारी मौके पर पहुंची और उसे बचाकर घर के अंदर ले गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी घर में घुस आए और मां-बेटे के साथ दोबारा मारपीट की। पीड़ित ने अपनी मां के साथ अभद्रता और छेड़खानी किए जाने का भी आरोप लगाया है। अमित के मुताबिक घटना के दौरान आसपास के कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना देखी और बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। आरोप है कि जाते समय दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने पुलिस से मां-बेटे का चिकित्सकीय परीक्षण कराने तथा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages