आबूनगर-ककरहा में लो-वोल्टेज से हाहाकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 1, 2026

आबूनगर-ककरहा में लो-वोल्टेज से हाहाकार

बिजली विभाग से स्थायी समाधान की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के आबूनगर ककरहा एवं रूपवती कॉलोनी क्षेत्र में लगातार कम वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। लो-वोल्टेज के कारण घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज, पानी की मोटर समेत अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-02 आवास विकास कॉलोनी के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। सभासद ने बताया कि

अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपते सभासद।

क्षेत्र में पिछले काफी समय से कम वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके चलते लोगों के विद्युत उपकरण प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायती पत्र में कहा गया कि क्षेत्रवासियों की ओर से दो से तीन बार विद्युत विभाग को मौखिक एवं अन्य माध्यमों से समस्या की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सभासद ने विद्युत विभाग से संबंधित क्षेत्र की विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए लो-वोल्टेज की समस्या का शीघ्र और स्थायी समाधान कराने का अनुरोध किया है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages