संस्कृत मानवता के कल्याण हेतु ईश्वरीय वरदान: अन्नू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 15, 2026

संस्कृत मानवता के कल्याण हेतु ईश्वरीय वरदान: अन्नू

महिला महाविद्यालय में हुई संस्कृत गीत व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2026 के तहत जनपद स्तरीय संस्कृत गीत एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने संस्कृत स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि संस्कृत भाषा मानवता के कल्याण के लिए ईश्वर का अनुपम वरदान है। इसमें अंतरिक्ष विज्ञान, आयुर्वेद, योग, सामाजिक समरसता और नैतिकता के सूत्र समाहित हैं। उन्होंने संस्कृत में नवाचार, शोध और

प्रतिभागी छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।

रोजगार की संभावनाओं पर जोर दिया। सारस्वत अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. राजकुमार मिश्र ने कहा कि संस्कृत का वैज्ञानिक स्वरूप समसामयिक समस्याओं का समाधान देता है। प्राचार्या प्रो. शकुंतला ने कहा कि अंधानुकरण से हटकर संस्कृत के गहन अध्ययन की जरूरत है। जनपद संयोजक डॉ. यीशनारायण द्विवेदी ने स्वागत भाषण एवं रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विपिन कुमार द्विवेदी एवं ओमदत्त द्विवेदी ने किया। संस्कृत गीत में अभिनव सिंह प्रथम, प्रखर वर्मा द्वितीय, काव्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वीआईपी रोड की वैष्णवी साहू प्रथम, पगलेश्वर संस्कृत विद्यालय की रीतिका द्वितीय व अंतिमा कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं। दोनों वर्गों में तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। निर्णायक मंडल में डॉ. राजकुमार मिश्र, डॉ. चंद्रभूषण, डॉ. विजय कुमार पयासी व डॉ. चारु मिश्रा रहे। इस दौरान प्रो. प्रशांत त्रिवेदी सहित कई शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages