मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रदेश कमेटी में बड़ा विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 15, 2026

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रदेश कमेटी में बड़ा विस्तार

मशहूर शायर दागनियाजी व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अयाज अली बने प्रदेश उपाध्यक्ष

संभल व मुरादाबाद में भी जिलाध्यक्ष मनोनीत

फतेहपुर, मो शमशाद । मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने दो प्रमुख हस्तियों को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही प्रदेश सचिव व दो जिलों के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कानपुर नगर के रोशन नगर निवासी

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कमेटी के नवमनोनीत पदाधिकारी।

मशहूर शायर हाजी अली मोहम्मद उर्फ ‘दागनियाजी’ तथा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सय्यद मोहम्मद अयाज अली को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं कानपुर के तलाक महल निवासी मोहम्मद सलीस को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उबैद अहमद को संभल व शफीकुर्रहमान चौधरी को मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दोनों नवमनोनीत जिलाध्यक्षों को जल्द से जल्द अपने-अपने जिलों में कमेटी का विस्तार कर पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कार्यालय को संस्तुति के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कमेटी को मजबूत करने के साथ ही जिला स्तर पर संगठन का विस्तार प्राथमिकता है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages