सड़क निर्माण से बदौसा में भारी जलभराव, प्रधान प्रतिनिधि संग ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 2, 2026

सड़क निर्माण से बदौसा में भारी जलभराव, प्रधान प्रतिनिधि संग ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव

बदौसा /बांदा, के एस दुबे । बदौसा से पौहार संपर्क मार्ग के निर्माण के दौरान कथित लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत बदौसा में गंभीर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड-1 द्वारा रेलवे गेट के पास पुरानी जल निकासी पुलिया को दबाकर सड़क की ऊंचाई बढ़ा दी गई, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। स्थिति यह है कि गांव का गंदा पानी आबादी में वापस भर रहा है और करीब 100 से अधिक घर जलभराव से प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा होने से ग्रामीणों को मकानों की नींव कमजोर होने और संक्रामक बीमारियां फैलने की चिंता सता रही है।


समस्या से आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि राम सनेही सोनकर के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय अतर्रा पहुंचे और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिया के पास जलस्तर के अनुसार तत्काल बड़े पाइप डलवाकर पानी की निकासी कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान राजबहादुर, समाजसेवी प्रतीक राय शिवहरे, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, अशोक कुमार, शिवम, हिमांचल सहित बड़ी संख्या में पीड़ित ग्रामीण मौजूद रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages