जुआ खेलते 11 गिरफ्तार व 1.32 लाख बरामद
बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरैनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सोमवार देर रात एक राइस मिल के पास बने ऑफिस में छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नगदी व अन्य सामान जब्त किया।फड़ और जमातलाशी से कुल 1,31,970 की नगदी ,104 ताश के पत्ते एवं 10 एंड्रॉइड/कीपैड मोबाइल फोन मौके से 1 कार और 3 मोटरसाइकिलें बरामद कर मोटर वाहन
अधिनियम के तहत सीज कर दी गईं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजकरन पनगरा, अजय राजनगर, रघुवंश उर्फ डब्बू गांधीनगर, अनिल पनगरा, चंचल नरैनी कस्बा, शरीफ पनगरा, जितेन्द्र राजनगर, रमजानी पनगरा, नन्द किशोर अतर्रा रोड, सिम्मी जीएल जवाहर नगर और पंकज कृष्णा नगर शामिल हैं। मामले में थाना नरैनी में मु0अ0सं0 269/26 के अंतर्गत धारा 3/4 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा, करतल चौकी प्रभारी अनिल कुमार साहू, कांस्टेबल आदर्श पाण्डेय, सुनील कुमार, अजय कुमार यादव, आशू प्रताप सिंह, सुशील कुमार, राजकुमार और महिला कांस्टेबल आकृति राजपूत शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment