मोबाइल कंपनी कर्मचारी की करंट लगने से मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 3, 2026

मोबाइल कंपनी कर्मचारी की करंट लगने से मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बांदा, के एस दुबे । शहर के अमर टॉकीज के समीप स्थित जलाल चश्मेवाले के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खंभे पर लगे मोबाइल कंपनी के सेटअप बॉक्स को सीधा करने के लिए जैस़े ही हाथ लगाया कंपनी कर्मचारी की हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मोबाइल कंपनी का कर्मचारी अमर टॉकीज के पास विद्युत खंभे पर लगे कंपनी के सेटअप बॉक्स को सीधा करने और मरम्मत कार्य के लिए खंभे को छुआ तो अचानक खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया और उसकी मौके पर




ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्रीय निवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पूरी घटना कैद पाई गई है। सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हो गया है कि कर्मचारी की मौत खंभे में उतरे करंट की वजह से ही हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में बिजली विभाग और कंपनी की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages