बागेन नदी पुल पर मरम्मत कार्य शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 3, 2026

बागेन नदी पुल पर मरम्मत कार्य शुरू

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

बांदा, के एस दुबे । थाना बदौसा क्षेत्र के अंतर्गत बागेन नदी पर बने पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने चित्रकूट से बांदा आने-जाने वाले सभी भारी वाहनों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। बागेन नदी पुल पर चल रहे मेंटेनेंस वर्क को देखते हुए चित्रकूट से बांदा की ओर आने और जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग डायवर्ट किया गया है। बांदा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस मार्ग की जगह नीचे दिए गए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग


करें। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से आवागमन करें। राजापुर-कमासिन-बबेरू मार्ग का प्रयोग करें। मामले में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने वीडियो बाइट जारी कर आमजन और वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुल की मरम्मत कार्य पूरा होने तक भारी वाहनों का प्रवेश इस मार्ग पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात प्रभावित न हो।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages