सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भाजपा जिला कार्यशाला में कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन, सौंपी जिम्मेदारियां

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के निवर्तमान महामंत्री संतविलास शिवहरे उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए उन्हें सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संतविलास शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में जनता और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए

कार्यशाला को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।

जाएंगे। इन कार्यक्रमों को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने में संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए संयोजक और सहसंयोजक तय किए गए हैं, जो अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे। कार्यशाला में विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, नीरज सिंह, रेखा मिश्रा, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, मधुराज विश्वकर्मा, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, ज्योति प्रवीण, सुनीता गुप्ता, विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, अरिमर्दन सिंह, ओम मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, राजबहादुर पासवान, अखिलेश कुमार, उमेश गुप्ता, अन्तुल अवस्थी, गीता सिंह, रेखा सरोज, सुरेंद्र सोनकर, जसवंत गिहार समेत अभियान के संयोजक-सहसंयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages