चित्रकूट, के एस दुबे : भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने चित्रकूट के किसानों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से सक्रिय राम सिंह राही को चित्रकूट धाम मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह भारतीय किसान यूनियन के चित्रकूट जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राही के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही जिले और मंडल के किसानों के साथ संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
दौड़ गई। किसानों ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसान हितों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के संघर्ष को गति मिलेगी। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने दी।


No comments:
Post a Comment