चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग और जिला प्रशासन की पहल पर होम्योपैथिक विभाग की ओर से जिले में लगातार तीन दिन निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। चार से सात अक्टूबर के बीच विभिन्न स्थानों पर लगे शिविरों में 1214 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत चार और पांच अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में 28, श्री मत्तगजेंद्रनाथ स्वामी मंदिर रामघाट में 118 और दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में 157 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। इसी प्रकार में छह अक्टूबर को लाइना बाबा
हनुमान मंदिर में आयोजित शिवर में 194, नादी हनुमान मंदिर पहाड़ी में 128 तथा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मानिकपुर में 160 लोगों का परीक्षण किया गया। इसी क्रम में बुधवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बरगढ़ में आयोजित शिविर में 158, बजरंग इंटर कॉलेज सपहा में 101 और तहसील परिसर मऊ में 170 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध कराईं और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया। इन शिविरों में डॉ. मुकेश कुमार पांडेय, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. प्रभु सिंह, डॉ. शकुंतला सहित फार्मासिस्ट प्रभाकर, बद्री प्रसाद, नीरज कुमार, अतुल पटेल, प्रभाकर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया।


No comments:
Post a Comment