डीएम ने श्रमिक स्वास्थ्य शिविर के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 8, 2026

डीएम ने श्रमिक स्वास्थ्य शिविर के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : श्रम विभाग की योजनाओं और श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों के प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बुधवार को कलेक्टरेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जल जीवन मिशन के निर्माण स्थल भभेट राजापुर में आयोजित श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में श्रमिकों की जांच की गई। शिविर में 20 श्रमिकों का हीमोग्लोबिन, 41 का रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस), 52 का रक्तचाप और वायरल मार्कर परीक्षण किया गया। साथ ही श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए


आवश्यक जानकारी भी दी गई। सहायक श्रमायुक्त आर.के. गुप्ता ने बताया कि त्रिदिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के तहत अगले चरण में गुरुवार को कर्वी के लेबर अड्डे पर सुबह आठ बजे से स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। विभाग ने अधिक से अधिक श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages