आजीविका मिशन की सखियों ने 10 सूत्रीय ज्ञापन , तहसीलदार न्यायिक को सौंपा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 8, 2026

आजीविका मिशन की सखियों ने 10 सूत्रीय ज्ञापन , तहसीलदार न्यायिक को सौंपा

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील परिसर मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत समूह सखी, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी, आजीविका सखी एवं अन्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 10 सूत्रीय ग्यापन बबेरू तहसीलदार न्यायिक राममोहन कुशवाहा को प्रार्थना पत्र सौंपा। ज्ञापन देते हुवे सखियों ने बताया कि मानदेय की बढ़ोतरी बढ़ाकर 20000 महीना किया जाए, सभी सखियों को मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह किया जाए, स्थाई नीति के आधार पर एक निश्चित न्यूनतम मानदेय वेतन तय


किया जाए स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बीमा लागू किया जाए, सभी सखियों को एंड्रॉयड 5G मोबाइल व रिचार्ज की सुविधा प्रदान की जाए, आई कार्ड व ड्रेस की सुविधा प्रदान की जाए गांव-गांव में काम करते समय सभी साथियों को सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण निशुल्क समय-समय पर तहसील स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाए,वही कहां की अगर समस्या का समाधान नहीं होगा तो हमें धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे,इस मौके पर करीब दो दर्जन से अधिक समूह की महिलाएं मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages