आंदोलन की दी चेतावनी अधीक्षक को दिया ज्ञापन
बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन,समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बबेरू समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ ऋषिकेश सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। वही बताया की सभी NHM संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, वर्तमान वेतन में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, डीए, ईपीएफ, एचआरए व ग्रेच्युटी, गैर जनपद स्थानांतरण, अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मियों का जिला स्वास्थ्य समिति मे समायोजन नियमित पदो की भर्तियों मे कोटा निर्धारण किया जाये
सहित अन्य मांगें सम्मिलित है। वही बताया की 5 अक्टूबर ऐ 6 और 7 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध, उसके बाद कल 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार/धरना किया जायेगा, तथा मांगें पूरी न होने पर 12 अक्टूबर से प्रदेश स्तर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी, इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह, संरक्षक डॉक्टर बृजेश भारतीय, ब्लॉक महामंत्री नितेश अग्रहरि, वैभव सिंह, सतबीर, आरती पटेल, रंजना पांडेय,ममता पटेल, प्रतिभा सिंह, विद्या देवी, कल्पना मौर्य,अंजनी गुप्ता,सर्वेश वर्मा, श्रद्धा गुप्ता, सहित अन्य स्टॉप मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment