श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और मनगढ़ धाम में ग्रामीणों ने किए दर्शन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा चित्रकूट के जिला कोषाध्यक्ष एवं श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल के सम्मानित सदस्य मनेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने पूर्वजों की प्रेरणा से पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया। लोहदा, पहाड़ी से करीब 250 ग्राम वासियों को कई बसों एवं चार पहिया वाहनों के माध्यम से अयोध्या धाम ले जाया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी में भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं को श्री भक्ति धाम मनगढ़ ले जाकर कृपालु महाराज के दर्शन
भी कराए गए। धार्मिक यात्रा के दौरान जिला उपाध्यक्ष कृष्ण शंकर प्रताप सिंह, पत्रकार अरविन्द रघुवंशी, सुरेश सिंह बघेल, डॉ कल्लू सिंह, हर्षित चौहान, सूरज सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला, सी पी द्विवेदी, राज सिंह रघुवंशी सहित क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने भी दर्शन का लाभ प्राप्त किया।इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने इस आध्यात्मिक एवं पुण्य कार्य के लिए मनेन्द्र प्रताप सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को सनातन धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने मनेन्द्र प्रताप सिंह को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखमय जीवन और निरंतर सेवा कार्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment