ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के अमरजीत मिश्रा बने प्रांतीय अध्यक्ष, सविता यादव उपाध्यक्ष व अभय शुक्ला महासचिव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 11, 2026

ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के अमरजीत मिश्रा बने प्रांतीय अध्यक्ष, सविता यादव उपाध्यक्ष व अभय शुक्ला महासचिव

चित्रकूट में संपन्न हुआ 21वां द्विवार्षिक महाधिवेशन

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का 21वां द्विवार्षिक महाधिवेशन आठ और नौ अक्टूबर को डॉ. राममनोहर लोहिया रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट में आयोजित किया गया। महाधिवेशन में संगठन के विभिन्न प्रांतीय पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतदान के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र कुमार की टीम ने मतगणना कराकर अंतिम परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सिंचाई निर्माण खंड कर्वी के ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय रहे। वहीं अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड कर्वी शशिकांत प्रसाद की देखरेख एवं पर्यवेक्षण में मतगणना का कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से


संपन्न कराया गया। मतदान के माध्यम से अमरजीत मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष, सविता यादव को प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा अभय शुक्ला को प्रांतीय महासचिव चुना गया। इसके अलावा नीलम सिंह प्रांतीय संयुक्त सचिव, केसरी नंदन प्रांतीय प्रशासन सचिव, शरद सिंह प्रांतीय कोषाध्यक्ष, सचिन कुमार प्रांतीय उप प्रकाशन सचिव तथा रजक अहमद संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों की मजबूती से पैरवी करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। महाधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। महाधिवेशन के सफल आयोजन में जनपद अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages