छीबों में हुआ 28वीं क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 8, 2026

छीबों में हुआ 28वीं क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ

आठ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : गोस्वामी इण्टर कॉलिज छीबों के ठा. उजागर सिंह खेल मैदान में 28वीं क्षेत्रीय बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्रा, विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामराज पांडेय और ग्राम प्रधान पियरियामाफी योगेंद्र शुक्ला ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति से की। ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर 1500 मीटर दौड़ को रवाना किया। पहले दिन बालक-बालिकाओं की 800, 500, 100 और 200 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद,


गोला फेंक और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में तुलसी इण्टर कॉलिज राजापुर, राजकीय बालिका इण्टर कॉलिज राजापुर, महादेव इण्टर कॉलिज नादिन कुर्मियान, पालेश्वर नाथ इण्टर कॉलिज पहाड़ी, स्व. लाला भाई पटेल इण्टर कॉलिज कपना, हनुमत इण्टर कॉलिज नांदी, हरिमोहन सिंह इण्टर कॉलिज बछरन और सरधुवा इण्टर कॉलिज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर चौधरी ने आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में व्यायाम शिक्षक संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages