रबी की बुआई से पहले अधिकारियों की सख्ती, किसानों को मानक के अनुरूप खाद उपलब्ध कराने के निर्देश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर रबी फसलों की बुआई के मद्देनजर किसानों को समय से निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। डीएम द्वारा गठित अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर जनपद की चारों तहसीलों में संचालित 33 उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां 07 संदिग्ध नमूने लेकर एक दुकान निलंबित की गई। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मच गई। कर्वी तहसील में उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता,तहसीलदार कर्वी व डॉ रंजीत सरोज, मऊ तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा, अंकुर कचेर व तहसीलदार मऊ,तहसील मानिकपुर एवं राजापुर में जिला कृषि अधिकारी आरके
वर्मा,राजेश सैनी व तहसीलदार मानिकपुर ने पूरे जनपद में 33 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 07 संदिग्ध नमूने लेकर बारहठ चौराहा में संचालित रमटेकवा एग्री जंक्शन केंद्र की एक दुकान में निलंबन की कार्यवाही की गई है। के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरक बिक्री से संबंधित अभिलेखों की गहनता से जांच कर उर्वरक की गुणवत्ता भी परखी, ताकि किसानों को किसी भी स्थिति में अमानक खाद की बिक्री न हो सके। साथ ही पोस मशीन,स्टाक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और उपलब्ध उर्वरक के भौतिक स्टॉक का मिलान किया गया। इसके साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी, अन्य उत्पाद की टैंगिग और ओवररेटिंग को रोकने के साथ ही किसानों को उनकी जोत के आधार पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने तथा स्टाक और बिक्री का विवरण नियमित रूप से अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रबी सीजन में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप रहा।


No comments:
Post a Comment