वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की 8 बाइक के साथ 2 शातिर गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 24, 2026

वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की 8 बाइक के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे वाहन चोरी विरोधी अभियान के तहत एसओजी और कोतवाली कर्वी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को चोरी की 8 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल यादव पुत्र रामकरन यादव निवासी पिपरौंद लालता रोड, थाना मऊ और नवनीत कुमार जाटव पुत्र रामबाबू जाटव निवासी अतरौली, थाना रैपुरा के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय व सीओ नगर सत्येन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में गुरुवार को एसओजी व कोतवाली पुलिस चोरी की घटनाओं पर चर्चा कर रही थी, तभी मुखबिर ने


सूचना दी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ मानिकपुर रोड पर श्रीराम इंटरप्राइजेज के पास खड़ा है। टीम ने घेराबंदी कर साहिल को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई 7 अन्य बाइकें और उसका साथी नवनीत भी पकड़ा गया। बरामद बाइकों कुछ बिना नंबर प्लेट और घिसी नंबर प्लेट की हैं। तलाशी में 1000 रुपये नगद भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से बाइकें चुराकर झाड़ियों में छिपा देते थे और बाद में कानपुर ले जाकर बेच देते थे। बरामद बाइकें कोतवाली कर्वी व राजापुर से संबंधित हैं। पुलिस ने माल बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तारी टीम में स्वाट प्रभारी एमपी त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, अंशुल सिंह, इन्द्रजीत गौतम सहित 14 पुलिसकर्मी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages