बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, ई रिक्शा मे सवार तीन लोगो घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 3, 2026

बाइक सवार को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, ई रिक्शा मे सवार तीन लोगो घायल

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना क्षेत्र के करहुली गांव के पेट्रोल पंप के पास शनिवार को सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा मे सवार तीन लोग दबकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उर्मिला (38) पत्नी शिवचंद निवासी मरका, महेश (50) पुत्र देवी दयाल निवासी अरमार और ललवा (70) पुत्र भगौता निवासी मरका मिर्जापुर ई-रिक्शा से बबेरू ऑटो स्टैंड से अपने-अपने गांव जा


रहे थे। करहुली पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों सवार दबकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उर्मिला और महेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि ललवा का सीएचसी में उपचार जारी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages