बांदा में कल गूंजेगा ‘फिट इंडिया’ का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 3, 2026

बांदा में कल गूंजेगा ‘फिट इंडिया’ का संदेश

350 से अधिक विद्यार्थी एक साथ चलाएंगे साइकिल

बांदा, के एस दुबे । भारतीय खेल प्राधिकरण के  अंतर्गत भव्य आयोजन रविवार को पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड, बांदा में किया जा रहा है। इस बार के आयोजन की थीम स्वच्छ भारत रखी गई है, जिसमें फिटनेस के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। यह आयोजन भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी के सहयोग से संपन्न होगा। कार्यक्रम में बांदा के विभिन्न विद्यालयों के 350 से अधिक छात्र-छात्र-छात्राओं सहित करीब 50 अतिथियों और कुल 400 लोगों की सहभागिता रहेगी।  सुबह 6.45 बजे पंजीकरण एवं टी-शर्ट वितरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके पश्चात योग, जुंबा, स्किपिंग, फ्रॉग जंप, पुश-अप्स और टग ऑफ वॉर जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।   सुबह 8.15 बजे मुख्य साइकिल राइड का शुभारंभ किया जाएगा।   साइकिल राइड का


निर्धारित रूट पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड, डीएम कॉलोनी रोड, अशोक लाट चौक,जेल तिराहा, जरेली कोठी, पुलिस लाइन रोड, वापस पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज ग्राउंड तक साइकिल रैली निकाली जाएगी।  कार्यक्रम में मंडल वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, बांदा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शर्मा और मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना सहित खेल जगत, शिक्षा, प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम के स्थानीय समन्वयक अंकित कुशवाहा ने कहा, हम चाहते हैं कि फिटनेस बच्चों के लिए केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवनशैली बने। जब सैकड़ों बच्चे एक साथ साइकिल लेकर निकलेंगे, तो संदेश सिर्फ फिट रहने का नहीं होगा यह अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण और एक स्वस्थ बांदा बनाने का संकल्प भी होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान युवाओं को मैदान और फिटनेस से जोड़ते हैं, जिससे स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवन की मजबूत शुरुआत होती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages