बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस पर रविवार को बाँदा स्थित जिला कार्यालय बिजली खेड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी संस्थापक एवं श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेता जी के विचारों, संघर्षों और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत बाँदा जनपद की चारों विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में आगामी 5 अक्टूबर 2026 को चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित पैदल मार्च को
लेकर विस्तृत चर्चा की गई। रणनीति बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया विधानसभा एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सक्रिय करना, कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाजवादी साथियों की सहभागिता सुनिश्चित करना, पैदल मार्च को प्रभावी और सफल बनाना। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने इस दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जन अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रही है और पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
कार्यक्रम और बैठकों में बाँदा विधानसभा प्रभारी श्याम बाबू खेंगर, नरैनी प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी, तिंदवारी प्रभारी शमीम बांदवी, बबेरू प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी यादव, ईशान सिंह लवी, वीरेंद्र गुप्ता बाबू (जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता), प्रमोद गुप्ता राजा (प्रवक्ता), मयंक द्विवेदी, आमिर खान मन्नी, चंद्र जीत यादव, उर्मिला वर्मा, सुनीता रैकवार, शबाना मंसूरी, नीलम गुप्ता, पंकज यादव, जितेंद्र यादव, मुलायम यादव ओ.पी., रवि दिवाकर, इरफान खान, रियाज खान, मिथलेश यादव, कल्लू चौहान, ऋषि द्विवेदी, शिवमोहन कुशवाहा, नेतराम वर्मा, मौलवी बक्स, आदिल खान और दुष्यंत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि और समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment