प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता न मिलने से परेशान युवती ने की आत्महत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 4, 2026

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता न मिलने से परेशान युवती ने की आत्महत्या

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात

बांदा, के एस दुबे । रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कनवारा गांव पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने 22 वर्षीय दिशा पाठक पुत्री रामदास पाठक के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि दिशा पाठक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। वह बांदा के झील का पुरवा मोहल्ले में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। कई परीक्षाओं में शामिल होने


के बावजूद सफलता नहीं मिलने के बाद करीब एक सप्ताह पूर्व उन्होंने आत्महत्या कर ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि घटना की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिला महासचिव कालीचरण निगम, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी तथा कांग्रेस ग्राम पंचायत अध्यक्ष दयाराम तिवारी मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages