इंडियन ऑयल पंप पर मिलावटी पेट्रोल का आरोप, एक दर्जन बाइक खराब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 6, 2026

इंडियन ऑयल पंप पर मिलावटी पेट्रोल का आरोप, एक दर्जन बाइक खराब

बांदा, के एस दुबे । शहर के कचहरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मिलावटी पेट्रोल से करीब एक दर्जन दोपहिया वाहन खराब हो गए। पीड़ित बाइक चालकों के अनुसार पेट्रोल डलवाने के तुरंत बाद गाड़ियां बंद होने लगीं और स्टार्ट नहीं हुईं। आक्रोशित चालकों ने पंप पर


पहुंचकर मिलावटी पेट्रोल वापस किया। कई लोगों ने इंजन खराब होने की शिकायत भी की है। मामले में पंप संचालक ने माना कि कहीं न कहीं गड़बड़ हुई है, लेकिन दावा किया कि उनके सिस्टम में पेट्रोल की क्वालिटी सही दिख रही है। घटना के बाद वाहन चालकों में रोष है। लोगों ने जिला प्रशासन से पेट्रोल पंप की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages