खेत से समृद्धि तक महिला किसानों को बताए वैज्ञानिक खेती के गुर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 15, 2026

खेत से समृद्धि तक महिला किसानों को बताए वैज्ञानिक खेती के गुर

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिला किसानों ने जानी आधुनिक खेती की तकनीक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य में उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को किसान सभागार में महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांचों ब्लाक की महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने महिला किसानों से सीधा संवाद कर खेती-किसानी से जुड़ी उनकी समस्याओं और अनुभवों की जानकारी ली। जिला सलाहकार अजय पाल सिंह ने महिला किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती योजना से कृषि सखी जुड़कर उन्नत बीजों का चयन, फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती तथा कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उपायों के बारे में विस्तार से


किसानों को जानकारी प्रदान कर रही हैं। कृषि बीज भंडार प्रभारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। खेती से जुड़े कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से कृषि को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने उर्वरक एवं बीज के उपयोग के बारे में तकनीकी जानकारी दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ रंजीत सरोज ने मिलेट्स, प्राकृतिक खेती से स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ प्रावधिक सहायक राजेश सैनी ने फसलों में लगने वाले रोग एवं कीटाणुओं से होने वाले नुकसान से बचने एवं कीट रोग प्रबंधन के लिए विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों ने कृषि विशेषज्ञ से विभिन्न विषयों पर सवाल किए, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान बताया। उन्होंने महिला किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को तकनीकी रूप से जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक अरुण कुमार, राघवेंद्र सिंह, टीए शिवाली बागरी, आनंद किशोर गुप्ता, दीपाली कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, नितिन कुमार सहित महिला किसान आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages