खेलों का जीवन में शिक्षा जितना ही महत्व, पूरी खेल भावना से खेलें बच्चे- रेणुका शुक्ला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 15, 2026

खेलों का जीवन में शिक्षा जितना ही महत्व, पूरी खेल भावना से खेलें बच्चे- रेणुका शुक्ला

प्रथम दिन ऐंचवारा संकुल का रहा दबदबा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पकौवा देवी संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में मानिकपुर क्षेत्र की दो दिवसीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य रेणुका शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण और मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। प्राचार्य रेणुका शुक्ला ने मैदान में मौजूद नन्हे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में खेलों का उतना ही महत्व है जितना कि शिक्षा का। खेल न सिर्फ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह उनमें टीम भावना और अनुशासन भी सिखाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को पूरी लगन, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ खेलने की प्रेरणा दी। खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर मिथिलेश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार


व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को मैदान पर पूरी तत्परता और लगन का प्रदर्शन करना चाहिए। सभी बच्चे हार-जीत की परवाह किए बिना खेल को पूरी खेल भावना से खेलें। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 50 मी प्राथमिक बालक वर्ग में सुरेंद्र कुमार उमरी प्रथम कार्तिक ककरौली दूसरा स्थान बालिका वर्ग में सानू कंपोजिट सेहरिन प्रथम मोहिनी गजटा दूसरा तथा पिंकी पांडे पोखरी पुरवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 100 मी जूनियर बालक वर्ग में नीरज कंपोजिट सेहरिन प्रथम ज्ञानचंद सरैया दूसरा व अमित अगरहुड्डा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर दौड़ कबड्डी खो खो ऊंची कूद लंबी कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में 20 अंकों के साथ ऐचवारा संकुल का दबदबा रहा। इसी तरह 18 अंकों के साथ सरैया संकुल दूसरे तथा 17 अंकों के साथ रूखमा संकुल तीसरे स्थान पर रहा। इसके पूर्व प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गत वर्ष के चौंपियन खिलाड़ी ने मशाल लेकर पूरे मैदान की प्रदक्षिणा करने के बाद खिलाड़ियों व शिक्षकों को शपथ दिलाई। इस मौके पर एआरपी मनोज शुक्ला, मानवेंद्र मिश्रा, डॉ. संग्राम सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक दयानंद सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक खेमराज सिंह, अभिषेक पांडेय, मथुरा प्रसाद मिश्रा, हर्ष त्रिपाठी, विशाल चतुर्वेदी, उमेश मिश्रा, कल्याण सिंह, ललक पांडेय, वेद प्रकाश, रामकेश, शिक्षिका शाहनाज बानो, रामकुमारी, हेमलता, रितु श्रीवास्तव  आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages