महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर शुक्रवार को कलेक्टरेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी पुलकित गर्ग सहित प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, त्याग और सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण एवं अनुकरणीय जीवन से राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का मंत्र देश के सैनिकों और


किसानों के योगदान के महत्व को रेखांकित करता है। कहा कि दोनों महान विभूतियों के विचार और जीवन-मूल्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महापुरुषों के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक स्वप्निल कुमार यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages