कॉलेज में बेहोश होकर गिरी छात्रा, परिजनों ने आने से किया इनकार; प्राचार्य ने दिखाई तत्परता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 9, 2026

कॉलेज में बेहोश होकर गिरी छात्रा, परिजनों ने आने से किया इनकार; प्राचार्य ने दिखाई तत्परता

बांदा, के एस दुबे । शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक कार्य के दौरान एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई। छात्रा को काफी देर तक होश नहीं आने पर महाविद्यालय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की। प्राचार्य के.एस. कुशवाहा ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और छात्रा के परिजनों को भी फोन कर घटना की जानकारी दी। प्राचार्य के अनुसार, सूचना देने के


बावजूद छात्रा के परिजनों ने मौके पर आने से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित प्राचार्य ने स्वयं जिम्मेदारी संभाली और उसे प्राथमिक उपचार दिलाने के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। महाविद्यालय परिसर में हुई इस घटना के बाद छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। उसके अचानक बेहोश होने का कारण और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages