विराट इनामी दंगल, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 5, 2026

विराट इनामी दंगल, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव में ग्राम प्रधान हरिकल्याण सिंह एवं ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विराट इनामी दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव के समाजसेवी नरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों सहित क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों के बीच हुई रोमांचक कुश्तियों ने दर्शकों की भीड़ मौजूद रहे, दंगल में योगेंद्र देवरथा और राजा मऊ टिटिहरा के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं शंकर मऊ


और फूलचंद्र बबेरू के बीच मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ। संदीप बनारस और सुदामा मऊ टिटिहरा के बीच हुई रोमांचक कुश्ती में सुदामा मऊ टिटिहरा के पहलवान ने बाजी मारी। विजेता पहलवान को समाजसेवी नरेंद्र यादव ने 21 हजार रुपये की नकद धनराशि एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अमित बांदा और अंतराम महोबा के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा। दंगल में जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों द्वारा विजेता पहलवानों को पुरस्कार और शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। दंगल के साथ आयोजित मेले में दूर-दराज से दुकानदार पहुंचे। मेले में खिलौने, खान-पान और घरेलू सामान सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गईं। क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे और जमकर खरीदारी की। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages