जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद- आरके - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 24, 2026

जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद- आरके

जिला कृषि अधिकारी ने दी जानकारी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : रबी फसलों की बुवाई के बीच किसानों के लिए राहत की खबर है। जनपद में डीएपी और एनपीके उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि जिले की चारों तहसीलों में संचालित 126 फुटकर बिक्री केंद्रों पर कुल 2303.60 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। इसमें 1625.50 मीट्रिक टन डीएपी तथा 673.10 मीट्रिक टन एनपीके शामिल है। उन्होंने बताया कि तहसील कर्वी के 54 विक्रेताओं के यहां डीएपी 566.35 मीट्रिक टन और एनपीके 226.30 मीट्रिक टन समेत कुल 792.65 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। राजापुर तहसील में 19 विक्रेताओं के पास डीएपी 339.60 और एनपीके 206.35 मीट्रिक टन, कुल 545.95 मीट्रिक टन उर्वरक है। मानिकपुर तहसील के 18 विक्रेताओं के यहां डीएपी 256.45 और एनपीके 95.85


मीट्रिक टन, कुल 352.30 मीट्रिक टन उपलब्धता है। इसी प्रकार मऊ तहसील में 35 विक्रेताओं के यहां डीएपी 468.10 और एनपीके 144.60 मीट्रिक टन, कुल 612.70 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि रबी फसलों की बोआई के लिए डीएपी और एनपीके की आवश्यकता होने पर अपने तहसील एवं क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकृत फुटकर विक्रेताओं से ही उर्वरक प्राप्त करें। पर्याप्त स्टॉक होने से किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान होने अथवा खाद का भंडारण करने की जरूरत नहीं है। कृषि विभाग द्वारा उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि रबी की बोआई के दौरान किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages