बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में शनिवार देर शाम एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रीति तिवारी (27) पत्नी अजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। बताया गया कि पति अजय कुमार तिवारी खेत से घर पहुंचे तो प्रीति फंदे पर लटकी मिलीं। उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से प्रीति को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले
जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया। पड़ोसियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होता रहता था और मामला कई बार थाने तक पहुंच चुका था। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराकर घर भेज दिया था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।


No comments:
Post a Comment