मिशन शक्ति अभियान के तहत एएसपी ने दंपतियों से किया संवाद, सम्मानित कर जाना हाल
फतेहपुर, मो शमशाद । पारिवारिक विवादों के चलते अलगाव की कगार पर पहुंचे सत्तर दंपतियों के बीच काउंसलिंग के जरिए फिर से आपसी सहमति बनी और वे साथ रहने को राजी हो गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत परिवार परामर्श केंद्र और थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा यह पहल की गई। शुक्रवार को पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने काउंसलिंग के बाद फिर से साथ रह रहे दंपतियों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया।
![]() |
| पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते एएसपी। |
एएसपी ने दंपतियों से उनके वर्तमान पारिवारिक जीवन और काउंसलिंग के बाद आए बदलावों के बारे में जानकारी ली। दंपतियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आपसी बातचीत व परामर्श से उनके पारिवारिक विवाद सुलझे हैं। अब वे आपसी सहमति से साथ रह रहे हैं। उन्होंने परिवारों को फिर से जोड़ने में सहयोग के लिए पुलिस व परिवार परामर्श केंद्र के प्रति आभार जताया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक मतभेदों को आपसी बातचीत व सहमति से दूर कर परिवारों को टूटने से बचाना तथा दांपत्य जीवन में विश्वास व सौहार्द कायम करना है। अधिकारियों ने परिवारों के बीच संवाद और आपसी समझ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात, मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति कटियार, महिला थाना प्रभारी संगीता यादव, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment