बांदा में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 15, 2026

बांदा में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

डीएम अमित आसेरी, एसपी पलाश बंसल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी रहे मौजूद, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी के निर्देश

बांदा, के एस दुबे । आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन, दशहरा एवं अन्य महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन सभागार बांदा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक में जनप्रतिनिधियों और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ संवाद कर त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ त्योहार मनाएं, जिससे जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages