कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में गुरुवार को तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मेला प्रांगण में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया तथा कृषि प्रदर्शनी में कृषि क्षेत्र से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों, नवीन कृषि पद्धतियों एवं किसानों के लिए उपयोगी नवाचारों की विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक खेती से जोड़ना,कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना तथा खेती को अधिक लाभकारी एवं समृद्ध बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह मेला किसानों के लिए किसान मेला नहीं बल्कि किसान कुंभ है जिसमें कि उत्तर भारत के आठ राज्यों के किसान शामिल हुए हैं उन्होंने
कहा कि किसान यहां से नई तकनीकी व नवाचार सीख के अपने खेतों पर अवश्य प्रयोग करें। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने किसानों से प्राकृतिक खेती करके जहर मुक्त खेती करने की बात कही। विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव गुप्ता ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले की रूपरेखा के बारे में बताया। उन्होंने कृषि मंत्री एवं अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ वी के त्रिपाठी ने बताया कि आज प्रथम दिन मेले में लगभग साढ़े सात हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया ।इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि एम.के.शनमुगा सुंदरम , मंडलायुक्त कानपुर के. विजयन पांडियन , निदेशक कृषि त्र्यंबक मणि त्रिपाठी , उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के निदेशक आशुतोष मिश्र , कल्याणपुर विधान सभा से विधायक नीलिमा कटियार सहित कानपुर, झांसी एवं चित्रकूट मंडल के मंडलायुक्त, संयुक्त कृषि निदेशक, उपनिदेशक कृषि, विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment