अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई व अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग
बांदा, के एस दुबे । गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मसुरी में आबकारी विभाग की सुस्ती और अनदेखी के चलते मसुरी गांव में अवैध शराब का कारोबार चरम पर पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामान्य परचून की दुकानों की आड़ में चल रहे इस अवैध खेल से गांव और आसपास के इलाकों का माहौल खराब हो रहा है। और नाबालिक लड़के नशे के आदि बन रहे हैं। और लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं गांव के ही निवासी समाजसेवी धीरज मिश्रा में इस बात को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है लेकिन आबकारी विभाग बांदा पूरे मामले पर पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। लगातार सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुपों में शिकायतें सामने आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। और
ठेकेदार द्वारा सेल्समैन बदलकर पेटी की जगह बोरियों में पहुंचाई जाने लगी किराना दुकानों में अवैध देसी अंग्रेजी शराब समाजसेवी धीरज मिश्रा ने जिला प्रशासन व क्षेत्राधिकारी नरैनी से मामले का संज्ञान लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अवैध शराब की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीन यादव ने जल्द ही करवाई करवाने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि आखिर कोई करवाई होती है या नहीं।


No comments:
Post a Comment