राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा में मासिक धर्म स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बांदा, के एस दुबे । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा में MY BHARAT, बांदा के तत्वावधान में “मासिक धर्म स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. दीपाली गुप्ता, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट धाम मंडल एवं प्राचार्या, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा रहीं। कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता डॉ. नीलम सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. जयंती सिंह, विभागाध्यक्ष, संस्कृत
विभाग एवं डॉ. सपना सिंह, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग की प्रमुख सहभागिता रही। वक्ताओं ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जागरूक रहने तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अदिति मिश्रा ने किया। वहीं, MY BHARAT के स्वयंसेवक स्वतंत्र साहू एवं वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने महिला स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा करने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल की।


No comments:
Post a Comment